रायपुर-तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार और कई कयासों के बाद आखिरकार साय कैबिनेट का विस्तार बुधवार को हो गया। साय कैबिनेट का विस्तार कार्यक्रम राजभवन में संपन्न हुआ है। राज्यपाल रामेन डेका ने गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई,तीनो मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली,

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, विधान सभा अध्यक्ष डा,रमन सिह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, दयालदास बघेल,पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता उपस्थित थे। शपथ ग्रहण में सबसे खास बात ये रही की गजेन्द्र यादव ने 12 वे गुरु खुशवंत साहेब 13 वे और राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के 14 वें मंत्री के रूप में शपथ ली है।
प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ हैं कि, 14 मंत्री बनाए गए हैं। सादे समारोह में हुए शपथ ग्रहण के बाद सभी विधायकों, मंत्रियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनायें दी। सीएम साय ने भी शुभकामनायें देते हुए मंत्रियों को जनकल्याण के लिए सतत कार्य करने के निर्देश दिये।
आपको बता दें कि, गुरु खुशवंत साहेब, आरंग के विधायक है ,गुरु ने काग्रेस के हेवी वेट नेता एव भूपेश सरकार के मंत्री शिव डहरिया को २५ह्जर से भी अधिक मतो से पराजित किया था,इसी तरह राजेश अग्रवाल अंबिकापुर विधनसभा से विधायक है। राजेश अग्रवाल ने 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में प्रदेश के तत्कालीन डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हरा कर जीत दर्ज की थी। दोनों विधायको को उसका इनाम भाजपा ने मंत्री बनाकर दिया है .ऐसे साय मंत्रिमंडल के विस्तार के कयासों में लगातार इनका नाम शामिल रहा। वहीं आज गुरु खुशवंत साहेब ने 13 वे राजेश अग्रवाल ने प्रदेश के 14 वें मंत्री के रूप में शपथ ली।
मंत्रियों की शपथ के बाद राज भवन के बाहर नए मंत्रियों के समर्थकों के द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता महेश अग्रवाल के आफिस के सामने,और युवा भाजपा नेता विकास कोटवानी के निवास की बहार जोरदार आतिशबाजी की गई।रपूर्व पार्षद भाजुमो नेता रवि सेन ने अगुरु के मंत्री बनने पर ख़ुशी जताते हुए मिठाई बाटकर एक दुसरे को बधाई दी ..
उधर मंत्री बनने के कुछ ही देर में CM साय ने -मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा.कर दिया .लखनलाल देवांगन को आबकारी मंत्री बनाया गया है। इससे पहले यह विभाग सीएम साय के पास था। वहीं तीन नए मंत्रियों में गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग दिया गया है।राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग संभालेंगे। वहीं खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास सौंपा गया है।
आपको बता दे की गुरु खुशवंत साहेब का पूरा बचपन तिल्दा में ही गुजारा है वे प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक तिल्दा नेवर में ही पढ़े लिखे हैं। गुरु को जिन शिक्षकों ने पढ़ाया है वह काफी गौरववित महसूस कर रहे हैं….गुरु की बहन तिल्दा नेवरा की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया के घर में भी गुरु के मंत्री बनने से खुशियां मनाई गई।

