Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सस्ता होगा ट्रेन का सफर, वंदे भारत समेत एसी क्लास में 25...

सस्ता होगा ट्रेन का सफर, वंदे भारत समेत एसी क्लास में 25 फीसदी तक कम होगा किराया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे से सफर करने वालों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 फीसदी तक की कमी का एलान किया है। बता दें किराए में कमी की आशंका कई दिनों से जताई जा रही थी। भारतीय रेलवे वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा कर रहा था, ताकि कीमत घटाई जा सकें।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रेलवे बोर्ड के आदेश में वंदे भारत का किराया भी कम करने की बात कही गई है। आदेश में रेलवे के उन जोन से ट्रेनों किराया भी कम करने को कहा गया है। जिसमें पिछले 30 दिनों के दौरान 50 फीसदी से कम सीट भरी थीं।

चर्चा थी कि रेलवे किराये की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने किराये को कम करने की घोषणा की। हाल ही में यह जानकारी भी सामने आई थी कि भोपाल-जबलपुर, इंदौर-भोपाल और नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेनों के टिकट किराये की समीक्षा की जा रही है। ट्रेनों की अधिकांश सीटें खाली चल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments