Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़सरकारी अस्पताल में नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

सरकारी अस्पताल में नसबंदी के दौरान दो महिलाओं की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला चौकाने वाला राज़


दुर्ग -छत्तीसगढ़  के दुर्ग जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में दो महिलाओं की नसबंदी के दौरान मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण आमाशय में पानी भर जाना बताया गया है। वहीं जांच समिति की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि लगाई गई इंजेक्शन और दवाओं में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं थी।

अब पूरे मामले में आगे की कार्यवाही टेक्निकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संभव होगी। तीन दिन पहले दुर्ग के बजरंग नगर निवासी पूजा यादव और सिकोला भाटा निवासी किरण यादव को दुर्ग के जिला अस्पताल में  .. भर्ती कराया गया था। किरण यादव की डिलीवरी के बाद नसबंदी की प्रक्रिया की गई थी जबकि पूजा यादव केवल नसबंदी के लिए भर्ती थीं

 दोनों महिलाओं की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाया था। इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच समिति का गठन किया था। बताया गया कि उस दिन कुल 9 महिलाओं की नसबंदी की गई थी जिनमें से बाकी 7 महिलाएं स्वस्थ हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments