Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़संतभावा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने मंगल भवन किया लोकार्पण बोले–...

संतभावा में पूर्व CM भूपेश बघेल ने मंगल भवन किया लोकार्पण बोले– लाखों किसान धान बेचने से वंचित

तिल्दा नेवरा -तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सतभावा में बने नव निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण करने पहुंचे भूपेश बघेल ने भाजपा की विष्णु देव सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए उन्होंने कहा की सरकार के द्वरा गलत तरीके से सीमाए तय किए जाने के कारण कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए है।

शनिवार की शाम को ग्राम सतभावा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 लाख की लागात से बने नवनिर्मित कुर्मी समाज के मंगल भवन का लोकार्पण किया।इस मौके पर गाव में आयजित मड़ई मेले के आयोजन की ग्रामीणों को बधाई दी।

कार्यक्रम को सबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने जिस  मंगल भवन बनाने की घोषणा की थी आज वह भवन गाव में होने वाले हर मंगल कार्यो के लिए बनकर तैयार हुआ है और मेरे हाथों से इस भवन का  लोकार्पण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जब मै प्रदेश का मुख्यमंत्री था,प्राय सभी समाज के लोगों को मेरे द्वरा मंगलभवन बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा की गई थी। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए भी राशि की स्वीकृति प्रदान की गई थी. उनमें से एक भवन सतभावा का भी शामिल है।जिसका मैने आज यहाँ लोकार्पण किया है ।

श्री बघेल ने भाजपा की विष्णु देव सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा की आज प्रदेश का किसान काफी परेशान है. उन्होंने कहा  तय कैटेगरी के कारण धान खरीदी के समाप्त हो जाने के बाद भी कई किसान खरीदी केंद्रों तक नहीं पहुंच पाएऔर धान नहीं बेच सके हैं। सरकार के द्वरा टोकन वितरण में सीमाएं तय कर दी गई थी , जिससे छोटे और सीमांत किसानों को नुकसानहुआ है ।बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा धान खरीदने की नहीं है। पहले किसानों को यूरिया नहीं दिया गया, फिर रकबा गायब कर दिया गया और अब खरीदी के लिए नए नियम लागु कर दिए गए ।  उन्होंने सरकार परऔर भी  कई और गंभीर आरोप लगाए।

इसके पहले भूपेश बघेल के सतभावा पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे बजे के साथजोरदार स्वागत किया ।भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं बलौदा बाजार क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी जनक राम वर्मा, भी साथ में पहुंचे थे। कार्यक्रम में तिल्दा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज तिल्दा राज के अध्यक्ष ठाकुर राम वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। गांव पहुंचने के पहले भूपेश बघेल का कांग्रेस तिल्दा शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजितेश शर्मा बलदंउ राम साहू ,ओम ठाकुर तुलसी राम साहू ,गजानंद वर्मा सहित सैकड़ो कांग्रेसियों ने शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत कर भूपेन बघेल और कांग्रेस के पक्ष में जमकर नारे लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments