Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़संकुल केंद्र निनवा स्कुलो में पढने वाले  पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं...

संकुल केंद्र निनवा स्कुलो में पढने वाले  पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं को बाँटा गया डायरी,आई कार्ड

तिल्दानेवरा -संकुल केंद्र निनवा में संचालित स्कुलो में पढने वाले कक्षा पांचवी और आठवीं के छात्र-छात्राओं को संकुल की ओर डायरीऔरआई कार्ड दिया गया ..संकुल प्रभारी प्राचार्य गोपाल प्रसाद वर्मा एवं संकुल समन्वयक नरोत्तम ध्रुव की अगवाई मे छात्र-छात्राओं छात्राओं को बाटे गए आई कार्ड और डायरी मिलने से सभी बच्चे खुश दिखे..

इस मौके पर बच्चों को प्रतिदिन ड्रेस कोड के साथ स्कूल आने का संकल्प दिलाया गया..प्राचार्य गोपाल वर्मा ने सभी साथियों को मन लगाकर पढ़ने की बात कही.. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है इसीलिए पढ़ाई लिखाई में विशेष ध्यान दें और अच्छे नंबरों से पास होकर स्कूल और परिवार का नाम रोशन करें।

संकुल केंद्र निनवा मे कुल पांच विद्यालय है ,जिसमें दो प्राथमिक व दो उच्च प्राथमिक तथा एक हाई स्कूल है।
इस अवसर पर प्रधान पाठक जितेंद्र कुमार वर्मा,नीरा मांझी,शिक्षक निर्मल कुमार साहू,बलराम यदु,मोहन खरे, कीर्ति साहू सुषमा शर्मा,उपासना वर्मा,भुनेश्वरी दीक्षित तथा विद्यार्थी गण शामिल हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments