रायपुर -स्कूल शिक्षा मंत्रालय ने थोक में तबादलों की सूची सोमवार को जारी की है। इसमें कई DEO एवं BEO बदले गए हैं। चार दिनों में शिक्षा विभाग की यह दूसरी सूची है। इसके पहले शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया था, जिसमें कई जिलों के डीएमसी बदले गए थे एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई थी एवं ली गई थी। शिक्षकों के तबादले की अनुशंसा सूची आदेश के पहले ही वायरल हो गई थी। तबादला सूची में वायरल सूची के लगभग सभी नाम शामिल हैं।
शिक्षा विभाग ने सोमवार को जारी आदेश में 110 अधिकारी एवं शिक्षकों के नाम हैं। इसमें प्रदेश के कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी भी बदले गए हैं। कई ब्लॉकों के BEO को बदल दिया गया है। शिक्षकों के तबादले की अनुशंसा सूची पहले ही वायरल हो गई थी। इसमें अधिकांश अधिकारियों शिक्षकों को उन्हीं स्थानों पर पदस्थापना मिली है, जो वायरल सूची में थी। वायरल सूची के अलावे भी नाम तबादला व नई पदस्थापना सूची में शामिल हैं।
फिर से लेक्चररों को BEO का प्रभार छत्तीसगढ़ में गजेंद्र यादव को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद यह तबादलों व पदस्थापना की दूसरी सूची है। मुख्यमंत्री के पास शिक्षा मंत्रालय का प्रभार रहने के दौरान लेक्चररों को BEO का प्रभार नहीं दिया जा रहा था। इस पर अघोषित रोक थी। हालांकि पहले से प्रभार में रहे BEO को नहीं हटाया गया था। नई सूची में अधिकांश स्थानों पर BEO का प्रभार लेक्चरर को दिया गया है। कुछ स्थानों पर प्राचार्य भी प्रभारी BEO बनाए गए हैं।
देखें सूची….












