छत्तीसगढ़

कार से 2 लाख रुपए चोरी करने के मामला: क्राइम ब्रांच के जवानों के खिलाफ जाँच पूरी.. SSP को सौंपी गई रिपोर्ट

रायपुर: दुर्ग जिले में एक कारोबारी के कार से जांच के नाम पर दो लाख रुपये चोरी करने के आरोपों से घिरे क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच पूरी कर ली गई है। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बनाये गए कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद रिपोर्ट रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। अब एसएसपी जांच रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेंगे।

दरअसल पिछले हफ्ते ACCU की टीम पर आरोप लगे थे कि, उन्होंने दुर्ग के पॉश इलाके में एक कारोबारी के कार की जांच की थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कर में रखे दो लाख रुपये की चोरी कर ली थी। इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। कारोबारी ने इसकी शिकायत दुर्ग एसएसपी से की थी जिसके बाद उन्होंने यह मामला रायपुर एसएसपी को भेज दिया था। मामले में आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था।

कारोबारी के इस सनसीखेज आरोप के बाद एसएसपी ने अपराध शाखा के आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, वीरेंद्र भार्गव, दिलीप जांगड़े और प्रमोद वट्टी के खिलाफ जाँच के आदेश दिए थे। सीएसपी कोतवाली को जाँच का जिम्मा सौंपा गया था। वही अब रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button