Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़शराब के नशे में झूमता स्कूल पहुंचा प्रधान-पाठक: उतारे के लिए स्प्राइट...

शराब के नशे में झूमता स्कूल पहुंचा प्रधान-पाठक: उतारे के लिए स्प्राइट की बोतल में शराब भरकर साथ ले आया

एक तरफ प्रदेश के सभी स्कूलों में शाला उत्सव मनाया जा रहा है..।दूसरी तरफ शिक्षक है जो नशे की हालत में स्कूल पहुंच रहे हैं..।नशेड़ी शिक्षकों के वीडियो वायरल होना आम बात हो चुकी हैं.. लेकिन 2025 का नया स्कूली सत्र शुरू होने के बाद से शराब के  नशे में स्कूल आने वाले प्रधान पाठकों की संख्या में वृद्धि हो गई है…। आए दिन शराबी शिक्षक और प्रधान पाठकोके वीडियो वायरल हो रहे हैं..।

मंगलवार को भी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक नशे की हालत में पहुंचा..और स्प्राइट की बोतल में शराब भरकर साथ में स्कुल ले आया ..। पहले से ही नशे में झूमता हुआ स्कुल पहुंचा.प्रधान पाठक क्लास में गिलास लेकर शराब पीने बैठ गया.. तभी गांव के लोग आ पहुंचे और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया …जिसका वीडियो भी सामने आया है.

प्रधान पाठक ने स्प्राइट की बोतल में शराब भर लाया, फिर क्लास में गिलास लेकर शराब पीने बैठ गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर नशे में स्कूल पहुंचा था। उसकी हालत देखकर स्कूल के कुछ पालकों ने नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं को सूचना दी। कुछ देर में कुसुमकसा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे देखा की .प्रधान पाठक क्लास में शराब मिली स्प्राइट की बोतल टेबल पर बड़े  आराम से पिटे बैठा हुआ था ..

प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर से जब भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने सवाल किया कि, वह शराब पीकर स्कूल क्यों आए हैं, तो शिक्षक ने जवाब दिया। मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं। यह सुनकर नेता औरउनके साथ आए लोग हैरान रह गए। मामले को गंभीरता को देखते हुए  भाजपा नेताओं ने तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

डौंडी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि, मामले की शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को भेज दी गई है। साथ ही प्रधान पाठक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments