छत्तीसगढ़

उदय शदाणी के लिए टिकट की मांग,सिंधी समाज लामबंद

रायपुर। उत्तर विधानसभा सीट के लिए शदाणी दरबार ट्रस्ट के सचिव उदय शदाणी को टिकट दिए जाने की मांग को लेकर समूचा सिंधी समाज एकजुट हो गया है। सिंधी समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की है। जहां उन्होंने उदय शदाणी को भाजपा से प्रत्याशी के रूप में टिकट देने की मांग रखी। इस दौरान समाज के आसुदाराम वाधवानी के साथ चैंबर अध्यक्ष अमर पारवानी,भरत बजाज,ललित जैसिंध व अन्य लोग मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस सीट पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी के अलावा एक दो और सिंधी बिरादरी के लोग टिकट की  मांग भाजपा से कर रहे हैं लेकिन यदि उदय शदाणी का नाम आयेगा तो सामाजिक व धार्मिक आस्था को देखते हुए माना जा रहा है कि अन्य सभी लोग अपना नाम पीछे कर सकते हैं। शदाणी दरबार के प्रति समाज की बड़ी आस्था है। काफी बड़ी संख्या इस समाज के वोटर्स की है और जब शदाणी दरबार परिवार का कोई सदस्य मैदान में होगा तो अन्य समाज के लोग भी जुड जायेंगे ऐसे में उत्तर की इस सीट पर कांग्रेस के वर्तमान विधायक जुनेजा के लिए डगर कठिन हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button