कांकेर- वैलेंटाइन डे भले ही 14 फरवरी को मनाया जाएगा लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते तक रोजाना अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिसे वैलेंटाइन्स वीक कहते हैं. इन 7 दिनों में लोग अपने प्यार का अलग-अलग तरीके से इजहार करते हैं.प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार वैलेटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इसका खुमार लोगो के सिर चढ़ कर बोल रहा है प्रेमी प्रेमिकाए अपने प्यार का इजहार अलग -अलग तरीके से करने लगे है .
पहले दो दिन कपल्स ने रोज डे और प्रपोज डे मनाया और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड किया। वहीं, आज चाकलेट डे मनाया जा रहा है, जिसमें कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते नजर आए । इसी बीच कांकेर जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपनी पल्सर बाइक की टैंक पर गर्लफ्रेंड को बैठाकर रोमांस कर रहा है। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि इस दौरान युवक बाइक चला रहा है और गर्लफ्रेंड उससे लिपटकर बैठी हुई है। वीडियो छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है, जो कि बाइक के नंबर प्लेट से स्पष्ट समझ आ रहा है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहली बार नहीं है जब बाइक पर युवक-युवती रोमांस करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले भिलाई और अन्य जगहों से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन चलती बाइक पर इस तरह का स्टंट और रोमांस न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को भी जोखिम में डालता है। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई है। लोग इस लापरवाही को लेकर नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नेशनल हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह का व्यवहार गंभीर दुर्घटना को न्योता दे सकता था।हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कपल्स पर कार्रवाई भी की है। वहीं, कांकेर से वायरल हो रहे वीडियो पर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट आ रहे हैं

