छत्तीसगढ़

शाह आज आयेंगे दुर्ग,शक्ति प्रदर्शन में जुटी भाजपा

भिलाई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दुर्ग आ रहे हैं।भीड़ जुटाने संगठन ने ताकत झोंक रखी है। सभी पार्षदों को लक्ष्य दिया गया है। पार्षद तैयारी में जुट गए हैं, पर भीड़ जुटाने के नाम पर पार्षदों में शक्ति प्रदर्शन जैसी स्थिति नजर आने लगी है। भिलाई निगम के पार्षद अलग- अलग गुटों में बंट गए है। यही स्थिति भिलाई चरोदा निगम तथा अन्य निकायों के भाजपा पार्षदों की भी है।

बता दें कि 22 जून को दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम होना है। भिलाई जिला भाजपा और दुर्ग जिला भाजपा ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गई है। दोनों संगठनों ने भीड़ के लिए संगठन के पदाधिकारियों व भाजपा के पार्षदों को लक्ष्य दे दिया है। भिलाई के भाजपा पार्षदों को रविवार को बैठक भी हुई। जिसमें ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने को लेकर रणनीति भी बनी।

इस बैठक में भाजपा पार्षदों का एक धड़ा गायब नजर आया। जो धड़ा संगठन से जुड़ा है वहीं पार्षद बैठक में नजर आए। हालांकि भिलाई जिला भाजपा में जिस तरह से गुटबाजी चल रही है उसके हिसाब से यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि भिलाई में भाजपा के पार्षद कम राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय समर्थक पार्षद, सांसद विजय बघेल समर्थक पार्षद, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय समर्थक पार्षद तथा विधायक विद्यारतन भसीन समर्थक पार्षदों की संख्या ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button