छत्तीसगढ़

मेष और कन्या राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ

मेष-आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस में भी टारगेट पकड़ कर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।

वृष-आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके बिजनेस को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य  को लेकर को इन्वेस्टमेंट करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।
कर्क-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button