Friday, February 27, 2026
Homeशिक्षावृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, हो...

वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, हो सकता है धन लाभ

मेष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई वाद विवाद यदि लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी आज खत्म होगा। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी काम को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृष-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में किसी नई रिसर्च का हिस्सा बन सकते हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो आप वरिष्ठ सदस्यों से सलाह अवश्य लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आप अपने जिम्मेदारियां को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे, लेकिन आपको संतान से उसके मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में लोगों का आपको लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपकी कोई नई साझेदारी हो सकती है, लेकिन आप यदि अपने घर, मकान आदि के खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी कारण से विराम लग सकता है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे, लेकिन आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क-आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार में आप कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जो आपके लिए भविष्य में अच्छा साबित होगा। वरिष्ठ सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। भाई व बहनों से आप किसी बात को लेकर बेवजह ना उलझें। यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो भी आप उसे टालने की कोशिश करें।
सिंह-आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखना होगा। आध्यात्मिक के कार्यों की ओर आप अग्रसर रहेंगे। परिवार में सभी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कन्या-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ा निर्णय समय से लें। मित्रों व रिश्तेदार से आप यदि कोई आर्थिक मदद मांग रहे थे, तो वह भी मिल सकती है, लेकिन आपने यदि कुछ पुराने कर्ज लिए थे, तो आपको उन्हें उतारने की पूरी कोशिश करनी होगी। बिजनेस में आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें। आपका किसी नए मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।
तुला-आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए सोचा है, तो आपके लिए अच्छा रहेगा और उसके परिणाम आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके से कोई गलती होगी, तो उसके लिए भी आपको अपने सीनियर से डांट खानी पड़ सकती है। आप अपने लेनदेन के मामलों में स्पष्टता रखें। किसी की कहासुनी बातों में ना आए। किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, इसलिए आप लेनदेन में स्पष्टता बनाएं रखें और लिखा पढ़ी करके रखें। यदि आपको कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा होता दिख रहा है। आपके पिताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा और आप किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो आपको उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी काम को लेकर रणनीति बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने सीनियर से बातचीत अवश्य करनी होगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments