छत्तीसगढ़

वृषभ और सिंह राशि वालों की रोजगार की तलाश हो सकती है पूरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 10 सितम्बर का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलती कर सकते हैं और आप अपनी माताजी से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें।
वृषभ –आज का दिन रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या चल रही है, तो आप उसमें समय रहते डॉक्टरी परामर्श लें। आपको कोई पुराना मित्र आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको किसी के बेवजह के मामलों में बोलने से बचना होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। व्यापार में आपको कामों में कुछ असुविधा रहने की संभावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस की गलतियों के बजाय उनके कामों पर पूरा ध्यान दें। कोई वाद-विवाद आपको परेशान कर सकता है, इसलिए किसी काम में हाथ ना डालें। आप अपने घर की मरम्मत आदि की योजना बना सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे  लोगों की कोई डील फाइनल होगी।
कर्क –आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप रुके हुए कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में आप बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रखेंगे। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचारकर करना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button