छत्तीसगढ़

छ ग में भी भारत की जीत का जश्न: रायपुर जयस्तंभ चौक में जुटी भीड़, तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकले लोग, तिल्दा में भी आतिशबाजी

रायपुर-चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का विजयी चौका लगते ही छतीसगढ़ में भी जीत का जश्न शुरू हो गया।रायपुर के  जयस्तंभ चौक में तिरंगा हाथ में लिए हजारों लोग जुटे और खुशी मनाई। दुर्ग में आसमान भी आतिशबाजी की रोशनी में रंग गया। रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी राष्ट्र ध्वज लहराते लोग सड़कों उतरे और जश्न मनाया।

 जयस्तंभ चौक का नजारा, जहां चारो तरफ तिरंगा लहराते नजर आ रहे

रायपुर के जयस्तंभ चौक में क्रिकेट फैंस इंडिया इंडिया के नारे लगाते रहे। लिटिल फैंस से लेकर बुजुर्ग तक जश्न मनाते दिखे। फाइनल मैच को लेकर खुमारी इस तरह थी कि सुबह से रायपुर के क्लब, रेस्टोरेंट, मॉल्स में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने जुटे थे। यहां तक की मल्टीप्लैक्स थिएटर में भी टिकट लेकर मैच दिखाया गया।

दुर्ग  में टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत के बाद दुर्ग  में जमकर जश्न मनाया गया। चौक पर सैकड़ों युवा, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खुशी मनाने पहुंचे। यहां पर पटाखे छोड़कर जश्न मनाया गया, जिससे आसमान रंगीन रोशनी से नहा उठा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

तिल्दा नेवरा में आतिशबाजी

भारत की जीत के बाद तिल्दा नेवरा में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे।जमकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।सिन्धी कैम्प में भारत की जीत के बाद आयुष कोटवानी के साथ युवाओं ने बाइक रैली निकाल कर सेलिब्रेशन किया।स्टेशन चौक पर  युवा ढोल बाजों के साथ नाचकर खुशी मनाते युवाओं ने इंडिया वाले गाने पर डांस किया।

इडिया की जीत पर बिलासपुर में  युवा जमकर नाचे। आतिशबाजी भी की गई।होली और दिवाली एक साथ मनाई गई।

 दिवाली एक साथ मनाई गई।
CM साय बोले- मेरा भारत महान...दुबई में मार लिया मैदान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button