Thursday, February 19, 2026
Homeछत्तीसगढ़विष्णुदेव साय की सहमति के बाद भूपेश बघेल का हटना तय, अब...

विष्णुदेव साय की सहमति के बाद भूपेश बघेल का हटना तय, अब सीओए की कमान संभालेंगे सीएम

छत्तीसगढ़ खेल संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को राज्य के सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सीएम ने अध्यक्ष पद के लिए स्वीकृति दे दी है। छत्तीसगढ़….
  • सीओए से बागहर होंगे पूर्व सीएम भूपेश बघेल
  • अध्यक्ष पद के लिए सीएम साय ने दी स्वीकृति
  • राज्य का पदेन मुख्यमंत्री होता है सीओए अध्यक्ष
  • खेल संघ के पदाधिकारियों ने की थी मुलाकात

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन (सीओए) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए स्वीकृति दे दी है। सीएम के इस फैसले से भूपेश बघेल को बड़ा झटका लगा है। सीएम की स्वीकृति के बाद भूपेश बघेल अब सीओए से बाहर हो जाएंगे। अभी भूपेश बघेल इसके अध्यक्ष थे। उनका कार्यकाल 20 अगस्त 2024 यानी की आज के दिन खत्म हो रहा है। अब इसकी जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभालेंगे। सोमवार को छत्तीसगढ़ खेल संघ के अधिकारियों ने सीएम साय से मुलाकात की थी जिसके बाद सीएम ने स्वीकृति दी है।

पदेन सीएम होता है अध्यक्ष

खेल संघ के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि राज्य का पदेन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष होता था। अभी तक यह जिम्मेदारी पूर्व सीएम भूपेश बघेल संभाल रहे थे। भूपेश बघेल जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और भूपेश बघेल ने इस्तीफा दे दिया था।

भूपेश बघेल का हटाना तय है

भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व पदाधिकारी विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय की स्वीकृति के बाद अब भूपेश बघेल का हटाना तय हो गया है। सीओए का कार्यकाल चार सालों के लिए होता है। 20 अगस्त से पहले नई कार्रकारिणी के चुनाव होने थे लेकिन मामला हाईकोर्ट में है जिस कारण से चुनाव नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments