रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधान सभा का तृतीय सत्र सोमवार, दिनांक 22 जुलाई, 2024 से प्रारंभ होकर शुक्रवार, दिनांक 26 जुलाई, 2024 तक रहेगा। इस सत्र में कुल 05 बैठकें होंगी।
इस सत्र में वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

