छत्तीसगढ़

विकास कार्य: मंत्री टंकराम वर्मा ने हाई स्कूल में बाउंड्रीवाॅल बनाने के लिए किया गया भूमिपूजन

तिल्दा नेवरा शनिवार को मंत्री टंकराम वर्मा ने  बी एन बी हाई स्कूल में 15 लाख की लगत से बनने वाले बाउंड्रीवाॅल के लिए किया भूमिपूजन किया । इस अवसर पर उन्होंने शहर में एक सुन्दर एक करोड की लगत से चौपाटी बनाने की घोषणा की।उन्होंने बच्चों की किलकारियों से गूंजने वाले तिल्दा शहर के  एक मात्र गार्डन का जीर्णोद्धारjकर बच्चों के लिए नए सामान लगाए जाने की भी घोषणा की।

नेवरा के बद्रीनारायण बगड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए भूमि पूजन करते हुए टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार में पैसों की कोई कमी नहीं है।तिल्दा एक व्यावसायिक शहर है यहां का गार्डन सुंदर बना हुआ है। हम चाहते हैं कि गार्डन की सुंदरता और बढे. इसके लिए गार्डन में बच्चों के खेलने व मनोरंजन के लिए और भी कई प्रकार नए समान लगाए जाएंगे। ताकि बच्चों की किलकारियों से गूंजता रहे।.इसके अलावा शहर में एक सुंदर चौपाटी भी बनाई जाएगी। जो आकर्षण और काफी

सुंदर होगी। भूमि पूजन के मौके पर हाई स्कूल के छात्रोंओ ने मंत्री का छाल श्री फल से सम्मान किया . प्राचार्य राजेश चांदनी ने मंत्री को मोमेंटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकांओ के साथनगर पालिका अध्य. भाजपा नेता राम पंजवानी, उद्योगपति घनश्याम अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा ,सौरभ जैन ,भागबली साहू विशेष रूप से उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button