छत्तीसगढ़

कुलपति चंदेल को कल कर्नल कमांडेंट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा

एन.सी.सी. के अतिरिक्त महानिदेशक महाजन करेंगे अलंकृत

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) द्वारा ‘‘कर्नल कमांडेन्ट’’ मानद रैंक प्रदान की गई है। कल 21 जून को डॉ. चंदेल को छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश एन.सी.सी. निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल श्री अजय कुमार महाजन कर्नल कमांडेन्ट की मानद उपाधि से अलंकृत करेंगे।

कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में प्रातः11 बजे आयोजित अलंकरण समारोह में श्री महाजन द्वारा डॉ.चंदेल को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि तथा नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा एन.सी.सी. सेवा संचालित करने वाले विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मानित किया जाता है। डॉ. चंदेल इस वर्ष छत्तीसगढ़ में एन.सी.सी. कर्नल कमांडेन्ट की उपाधि से सम्मनित किये जाने वाले एकमात्र कुलपति हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button