देश विदेश

लारी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 10 यात्री की जिंदा जले: मौत

लारी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 10 यात्री की जिंदा जले: मौत

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, बस स धूं-धूं कर जलने लगी। आज की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button