छत्तीसगढ़

Bijapur naxal आतंक: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग: यात्री बस को बनाया बंधक. मौके पर सुरक्षा बल तैनात..

बीजापुर में बीती रात नक्सलियों ने नेशनल हाईवे 63 पर एक प्याज से भरी ट्रक को आग के हवाले कर दिया , और एक यात्री बस को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। इस घटना के बाद मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं वही इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बीजापुर में  हार्डकोर माओवादी लीडर बसवाराजू .और 2 बड़े माओवादी लीडरों के मारे जाने के बाद अब नक्सली कायराना करतूत करने पर उतर आए है..बीती रात माओवादियों ने प्याज से भरे ट्रक को आग के हवाले कर दिया. ट्रक प्याज लेकर महाराष्ट्र से बस्तर आया था. माओवादियों ने ट्रक को रोककर उसके ड्राइवर और क्लीनर को नीचे उतार दिया.फिर  माओवादियों के स्मॉल एक्शन टीम ने ट्रक के डीजल टैंक को फोड़कर उसमें आग लगा दी. चंद मिनटों में ही ट्रक आग के शोलों में तब्दील हो गया.

बस्तर में नक्सली इस कदर सहमे हुए की अब कायराना करतूत को अजाम दे रहे है..गुरुवार देर रात प्याज से भरे एक ट्रक में आग लगाने के बाद माओवादियों ने एक यात्री बस को भी कुछ देर तक बंधक बनाए रखा. बाद में यात्री बस को वहां से जाने दिया. जब तक माओवादियों ने यात्री बस को रोके रखा तब तक बस में बैठे मुसाफिर दहशत के साये में रहे. बीजापुर पुलिस ने बताया कि रात 9 बजे 10 से 11 की संख्या में माओवादी घटनास्थल पर पहुंचे थे.पहले प्याज से भरे ट्रक को आग के हवाले कर दिया. फिर एक यात्री बस को भी कुछ देर के लिए रोके रखा.जानकारी मिलने के बाद में क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को रास्ते से हटाया सड़क मार्ग बहाल किया गया.

ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया 10 से 11 की संख्या में माओवादी थे. मुझसे कहा कि भाग जाओ नहीं जान से मार देंगे. गाड़ी से उतरते ही नक्सलियों ने डीजल टैंक को फोड़ दिया और उसमें आग लगा दी. गाड़ी में प्याज लोड था. हम महाराष्ट्र से प्याज लेकर आ रहे थे..इस घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है ..दरअसल माओवादी अपने बड़े लीडरो के मारे जाने से बौखला गाए है..जवानो के सामने आने दर रहे है इसलिए अब इस तरह के कायराना हमले  कर रहे है .माओवादी लीडर बसवाराजू .और 2 बड़े माओवादी लीडरों के मारे जाने के बाद नक्सलीपूरी तरह से टूट चुके है .. .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button