Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी

राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी

रायपुर। मोदी सरनेम मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट के सजा पर रोक लगाने के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल कर दी गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से सांसद बन गए हैं। वहीं उनकी सदस्यता बहाली को लेकर तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है।

इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की सांसदी बहाल होने पर शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट पर एक शायरी पोस्ट की और कहा, नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत, अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत, असत्य के खिलाफ सत्य की जीत, तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की जीत, षड्यंत्रों के खिलाफ आई एन डी ए की जीत। सीएम बघेल ने आगे लिखा, राहुल गांधी के माध्यम से संसद में सड़क की आवाज फिर गूंजेगी। समस्त देशवासियों को बधाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments