छत्तीसगढ़

रायपुर हत्या के प्रयास के आरोप में सेन्ट्रल जेल में बंद 2 कैदी एक साथ फरार.

रायपुर शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस  को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों कैदी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में आरोप में जेल  बंद थे। वे न्यायिक अभिरक्षा में थे और उनकी नियमित पेशी हो रही थी। जेल से बाहर आने का मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कैदी उस समय कोर्ट मोहऱिर की अभिरक्षा में थे। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस  उनकी तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में आपसी लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान नियाज़ अशरफी उर्फ निज्जू ने मोहम्मद हाशिम उर्फ जानम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। (Raipur Jail Kaidi Farar Hindi News) बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया और इसी दौरान नियाज़ ने चाकू से वार कर दिया।

गौरतलब है कि रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 5 और 6 फरवरी 2026 को पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मिडिया  पर वायरल हुआ था। जांच के दौरान पंडरी थाना पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र सुशांत प्रधान (19 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू, को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button