छत्तीसगढ़

मेष और सिंह राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

आज 13 जुलाई का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप ऊर्जावान रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको यदि कोई तनाव लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर सतर्क रहें और किसी को पार्टनर न बनाए, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आपका कोई पुरानी प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद दूर होता दिख रहा है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button