Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में हिट एंड रन...महिला की मौत:सिग्नल तोड़कर आ रही ई-रिक्शा की...

रायपुर में हिट एंड रन…महिला की मौत:सिग्नल तोड़कर आ रही ई-रिक्शा की कार से टक्कर

रायपुर

रायपुर के भगत सिंह चौक में हुए हिट एंड रन का मामला   सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद ई-रिक्शा एक पैदल चल रही महिला के ऊपर गिर गई। इस हादसे महिला के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि, कार कोई लड़की चला रही थी। हादसा CCTV में भी कैद हुआ है।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि, घायल महिला 20 मिनट तक सड़क पर तड़पती रही। इस दौरान एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन मदद नहीं मिली। बाद में एक कार चालक की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था।

भगत सिंह चौक पर हुए इस मामले का CCTV फुटेज सामने आया है इसमें ई-रिक्शा चालक रेड सिग्नल होने के बावजूद सिग्नल जंप कर जाते हुए दिख रहा है……। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि,कार जिधर जा रही थी उधर सिग्नल खुला था लेकिन बंद होने ही वाला था.कार आगे निकल ही रही थी कि, रेड सिग्नल जंप कर आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई…।

इस  दौरान एक महिला पैदल जा रही थी जिसके ऊपर पूरा ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में महिला को गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई  वहीं कार चला रही महिला कुछ देर रुककर वहां से निकल गई…।बाद में  ई-रिक्शा चालक भी फरार हो गया।

मौके पर पहुंचे एक युवक ने बताया कि, एक्सीडेंट के बाद 20 मिनट तक महिला सड़क पर ही पड़ी रही पुलिस और एम्बुलेंस को कॉल किया, लेकिन उनकी ओर से भी कोई सहायता नहीं मिली….। किसी तरह एक कार चालक ने मदद की लेकिन महिला की  इलाज के दौरान मौत हो गई……

कार ने जिस ई-रिक्शा को टक्कर मारी उसके चालक ने बताया कि अल्टो कार एक लड़की चला रही थी। जिस वक्त हादसा हुआ उस दौरान उसके रिक्शा में कुल 3 लोग सवार थे। ई-रिक्शा में बैठे किसी को चोट नहीं पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments