Tuesday, February 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में सन्नी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, कार्यक्रम रद्द करने बजरंग...

रायपुर में सन्नी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध, कार्यक्रम रद्द करने बजरंग दल ने दी चेतावनी

रायपुर-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर  में 22 फरवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस सन्नी लियोनीआ रही है। जिसको लेकर अब विरोध शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ विरोध हो रहा है। इसी बीच बंजरंग दल ने  एक बार फिर चेतावनी जारी की है। इस बार दल ने कह दिया है कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ तो तोड़फोड़ कर देंगे।

शुरुआती विरोध के बाद आयोजकों ने पोस्टर में सनी की फोटो हटाकर डीजे सनी कर दिया। मगर एक बार फिर बंजरंग दलके नेता विजेंद्र वर्मा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब संगठन की ओर से इस कार्यक्रम को रोकने के निर्देश हैं, गड़बड़ी का जिम्मेदार प्रशासन होगा।

आपको बता दें कि सन्नी लियोनी  22 फरवरी को रायपुर के रामा वर्ल्ड में आयोजित एक नाइट डीजे पार्टी में शामिल होने वाली हैं। इस कार्यक्रम को लेकर एक अनाउंसमेंट वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लगातार विरोध जारी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments