Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

रायपुर में शाह-नड्‌डा ने ली 7 घंटे बैठक:पूछा- छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर कैसे जीतेंगे

रायपुर में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सुबह शुरू हुई  बैठक रात करीब 9 बजे खत्म हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ शाह ने पार्टी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली। इसके बाद शाह और नड्‌डा एक गाड़ी में बैठकर निकल गए। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी होगी।

पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से हुई इस बैठक में शाह ने प्रदेश के नेताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर सवाल किए। पूछा कि, 90 सीटों पर जीत कैसे हासिल करेंगे, इसे बताइए? परिवर्तन यात्रा से लेकर अलग-अलग चलाए जा रहे अभियानों के बारे में बैठक में जानकारी दी गई।

साव ने बताया कि बैठक में सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी किस तरह से चुनावी काम करेगी इसे लेकर भी बातचीत हुई है। टिकट को लेकर किए गए सवाल पर साव ने कहा कि बहुत जल्दी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस बैठक में पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल हुए थे।

पीएम मोदी की सभाओं को लेकर हुई समीक्षा

30 सितंबर को बिलासपुर और 3 अक्टूबर को बस्तर में होने वाली नरेंद्र मोदी की सभाओं को लेकर भी बैठक में समीक्षा की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में बड़ी भीड़ जुटाना। बिलासपुर और बस्तर संभाग की सीटों पर व्यापक असर पड़ सके इसे लेकर भी रणनीति तैयार की गई है। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व सीएम रमन सिंह भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button