Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में बैडमिंटन खेलते वक्त युवक की मौत":हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर में बैडमिंटन खेलते वक्त युवक की मौत”:हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर=राजधानी रायपुर के  बूढ़ातालाब स्थित सप्रे शाला के जिला बैडमिंटन कोर्ट में एक युवक की मौत हो गई। युवक बैडमिंटन खेलने के बाद कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक ही गिर पड़ा..। वहां मौजूद खिलाड़ियों ने उसे तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया…।  घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रायपुर में बैडमिंटन खेलते वक्त युवक की मौत हो गई। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम हिमांशु श्रीवास्तव (35) है। वह सेक्टर 4 भिलाई का रहने वाला था। रायपुर के खुशी इंक्लेव अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ था।आज  सुबह 6-7 बजे के करीब वहां खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रेक्टिस कर रहे थे। इस दौरान युवक भी वहां पहुंचा।युवक ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा।

कुछ देर खेलने के बाद वहां रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद मुहं के बल नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। जहां से लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत हार्ट अटैक से  होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करके आगे की जानकारी जुटी हुई है  घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

भारत में इस वक्त दिल की बीमारियों और डायबिटीज की महामारी चल रही है। युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में ये देखने को मिला है कि बिना किसी लक्षण के अचानक हार्ट अटैक आता है और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है।हार्ट अटैक से पहले कई मामलों में लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना।हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments