छत्तीसगढ़

थाना प्रभारी को उपनिरीक्षक ने थाने के भीतर ही गोली मारी,हालत गंभीर

रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी। इसके कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं। हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है जनवरी के अस्पताल में मौजूद हैं।

क्या है घटना की वजह

एएसआई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्?थ थे। वहीं पर पदस्?थ थे। उन्?हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज यह हुआ कि ढाई बजे थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्?यवस्?था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्?होंने तुरंत पिस्?टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है। जिस चैंबर में यह घटना हुई उसे पुलिस वालों ने बाहर से बंद कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button