देश विदेश

केजरीवाल जी जेल भी चले जाएंगे तो वहीं से सरकार चलेगी…’, बैठक में विधायकों ने सीएम से की इस्तीफा नहीं देने की गुजारिश

दिल्ली में विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल पर दबाव बनाया जाता है, ताकि ये इस्तीफा दें और सत्ता ली जाए. लेकिन सभी विधायकों ने कहा कि चाहे पुलिस कस्टडी से सरकार चले या जेल से अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली की सत्ता चलाएंगे वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे, क्यों कि वोट उन्हीं के नाम पर मिला है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी के विधायकों संग अहम बैठक की. इस दौरान सभी विधायकों ने कहा कि भाजपा को अगर किसी पार्टी से समस्या है तो सबसे ज्यादा AAP से है. अब सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है. ऐसे में साफ है कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से डर है और वे चाहते है.कि केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से हटाया जाए.

दिल्ली में विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल पर दबाव बनाया जाता है, ताकि ये इस्तीफा दें और सत्ता ली जाए. लेकिन सभी विधायकों ने कहा कि चाहे पुलिस कस्टडी से सरकार चले या जेल से अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली की सत्ता चलाएंगे वे ही मुख्यमंत्री रहेंगे, क्यों कि वोट उन्हीं के नाम पर मिला है.

‘जेल से चलेगी सरकार, अधिकारी वहीं आएंगे’ अधिकारी वहीं आएंगे’

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कानून और संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि एक सिटिंग सीएम को ट्रायल के नाम पर जेल में डालने की कोशिश की जाए और इसके लिए इस्तीफा लिया जाए. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि हमने बैठक में कहा कि अरविंद जी ही मुख्यमंत्री रहें, अधिकारी जेल में ही जाएंगे, हम कैबिनेट मंत्री भी वहीं काम कराने जाएंगे और जैसा माहौल है हो सकता है कि हम सब जेल ही चलें जाएं. ऐसा हुआ तो भी वहीं से सरकार चलेगी. वहीं अधिकारी को बुलाएंगे और जो विधायक बाहर रहेंगे वे जमीन पर काम करेंगे.

‘दिल्लीवालों ने सीएम चुना है और वे ही सीएम रहें…’

इसके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हम लोगों के बीच जा रहे हैं, लोग यह बात कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ ज्यादती हो रही है. इसीलिए आज सब विधायकों ने सीएम से आग्रह किया कि वे भले जेल चले जाएं, लेकिन  सीएम वे ही रहें. दिल्लीवालों ने उन्हें सीएम चुना है और वे ही सीएम रहें. आतिशी ने कहा कि हम कोर्ट जाकर परमिशन लेंगे कि जेल में ही कैबिनेट मीटिंग हो. सीएम ने कहा कि वे हमारे प्रस्ताव पर पार्षदों से चर्चा करेंगे और पंजाब के विधायकों से भी चर्चा करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button