Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में दिनदहाड़े महिला पर हमला! हथौड़े से सिर पर किया वार

रायपुर में दिनदहाड़े महिला पर हमला! हथौड़े से सिर पर किया वार

रायपुर:दिनदहाड़े रायपुर में एक महिला पर हमला हुआ। हथौड़े से किए गए इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश महिला की हत्या करने की नियत से आए थे। हमले में महिला के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई।

यह वारदात डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती में हुई। पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि महिला का हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद ही यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments