छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा तोड़ा है हम जोडऩे वाले वो तोडऩे वाले हैं:- जे. पी.नड्डा

00 डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सुनी मन की बात, बूथ विजय संकल्प अभियान का किया 
रायपुर। भारतीय जानत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए हुए हैं। श्री नड्डा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जांबवाल सहित आज सुबह जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे जहां कार्यालय पर उपस्थित लोकसभा सांसद सुनील सोनी रायपुर शहर जिला की चारो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने उनका भाजपा अंकित वाला पटका और पुष्पमाला पहना कर अभिनंदन किया। नड्डा डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड के बूथ क्रमांक 223 में पहुंचे जहां उन्होंने आकाशवाणी माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।
नड्डा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के चरित्र में ही घोटाला समाया हुआ है जहां भी कांग्रेस की सरकार है वहां उपलब्धियां शून्य हो जाती है और घोटाले चरम पर आ जाते हैं प्रदेश में भूपेश नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने घोटालों के कई तमगे अपने कंधे पर लटकाए हैं गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा घोटाला तो शराब में ही कर दिया। यह द्विआयामी है जहां एक ओर कांग्रेस सरकार और उसके नेताओ ने शराब में हजारों करोड़ डकार दिए वहीं प्रदेश की लाखों माताओं बहनों का विश्वास भी तोड़ा जिसके परिणाम आगामी चुनाव में दिखेंगे , खनिज में घोटाला , कोयला घोटाला , गोठान घोटाला और यहां तक की गोबर में भी घोटाला कांग्रेस के घोटाले देख कर अब तो ऐसा लगने लगा है छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें प्रदेश सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए नहीं घोटाले के लिए चुना है उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के भोलेभाले लोगो का विश्वास तोड़ा है कांग्रेस तोडऩे वाली विचारधारा पर विश्वास रखती है और हम जोडऩे वाली विचारधारा के पोषक हैं छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास और छत्तीसगढ़ वासियों के सुगम जीवन के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेगी गांव, गरीब किसान, युवा, महिला सभी वर्गो को साथ लेकर हम छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास का सपना साकार करेंगे और विश्व मानचित्र पर छत्तीसगढ़ का नक्शा उदयीमान होगा । भाजपा नेताओ के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.नड्डा का स्मृति चिन्ह देकर और पुष्प माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में आज विशेष रूप से मीडिया प्रमुख सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कोषध्याक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल, रायपुर संभाग प्रभारी दिलीप जयसवाल, पूर्व विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू , वरिष्ठ भाजपा नेता वर्धमान सुराना, संजय श्रीवास्तव, पूनम चंद्राकर, महेश बैस, अवधेश जैन, दिलीप सिंग होरा, किशोर बजाज, सुभाष तिवारी, जिला महामंत्री द्वय रमेश ठाकुर, सत्यम दुवा, जिला उपाध्यक्ष गोपी साहू , ललित जयसिंग, अकबर अली, मनीषा चंद्राकर , संजय तिवारी, तुषार चोपड़ा , अमित मैशरी, वंदना राठौड, जितेंद्र गोलछा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button