Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में कैट का नया प्रदेश कार्यालय:राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया ने किया उद्घाटन-...

रायपुर में कैट का नया प्रदेश कार्यालय:राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया ने किया उद्घाटन- बोले-वोकल फॉर लोकल’ से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत

छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता,संघर्ष और सफलता का प्रतीक है-कैट का नया प्रदेश कार्यालय: पारवानी

तिल्दा नेवरा टीम के साथ पुरे पदेश के व्यापारी बने नए प्रदेश कार्यालय उद्घाटन के साक्षी..

रायपुर -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल’का मंत्र भारत‘को आत्मनिर्भर’ बनाएगा. यही विकसित भारत की ओर जाने का रास्ता है। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि स्वदेशी अपनाने से न सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान भी और सशक्त बनेगी। विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापार नीतियों से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं जिससे भारत के स्थानीय व्यापार को बड़ा नुकसान हो रहा है ।जबकि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता आज विश्वस्तरीय है, और कीमत भी उचित है। भारतीय उत्पादों की खरीद से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और व्यापारियों को समर्थन मिलेगा। विदेशी वस्तुओं की अंधाधुंध खपत से भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है जिसको रोकना जरूरी है। उक्त बाते देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने रायपुर में नवीन प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करते हुए अपने सबोधन में कही..

इसके पहले श्री भरतिया. कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन माननीय बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन  अमर पारवानी संरक्षक.आसुदामल वाधवानी,ईश्वरचन्द्र अग्रवाल,हनुमान प्रसाद अग्रवाल,परविन्द्रर सिंह भाटिया एवं अनिल बरडिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना कर कैट के नवीन प्रदेश कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने CAIT Connect ऐप एवं वेबसाइट का लॉन्च किया..इस अवसर पर आए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन  जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष  अजय अग्रवाल विशेष रूप से  उपस्थत थे

राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतिया ने अपने संबोधन में मोदी के वोकल फॉर लोकल’का मंत्र को अपनाने पर जोर देते कहा  कि त्योहारों में हमें उपहार, पहनावा, सजावट और रोशनी सब कुछ भारत में बने सामान से ही लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “गर्व से कहो, ये स्वदेशी है। उपहार वही हो, जो भारत में बना हो, पहनावा वही हो, जो भारत में बुना हो, सजावट वही हो, जो भारतीय सामान से हो, और रोशनी वही हो, जो भारत में बनी झालरों से हो।”ताकि भारत आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके,विदेशी वस्तुओं की अंधाधुंध खपत से भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है. जिसको रोकना जरूरी है। इससे भारतीय संस्कृति, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प के संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। हम सभी व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करना चाहिए।

कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन  अमर पारवानी ने कहा कि कि “नया कार्यालय केवल ईंट और पत्थरों का भवन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएँ और सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु ठोस पहलें की जाएंगी। यह कार्यालय सिर्फ स्थान नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ का नवीन प्रदेश कार्यालय अत्यधिक आधुनिक एवं सुज्जित कार्यालय है। यह कार्यालय कैट युवा टीम की मेहनत का प्रतिफल है। युवा कैट बधाई और सम्मान के पात्र है।कैट के संरक्षक आसुदामल वाधवानी ने सभी पदाधिकारियों को कैट के नवीन कार्यालय की शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए । कैट सी.जी. चैप्टर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर तिल्दा टीम के इकाई अध्यक्ष कन्हैया हरीरामनी कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कोटवानी प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश वीरानी संरक्षक धनराज खत्री सलाहकार प्रकाश मेघानी वाइस चेयरमैन राकेश भोजवानी महामंत्री अजय वर्ल्यानी विशाल लखवानी राजेश भागवानी, प्रदेश मंत्री मनीष कोटवानी, कोषाध्यक्ष चेतन छाबड़ा शामिल हुए

कार्यक्रम में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसर्पोट के पदाधिकारी एवं कैट ईकाईयां अभनपुर, कुरूद, धमतरी, कांकेर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर,नैला जांजगीर,चांपा,रायगढ़, एम.सी.बी. मुंगेली दुर्ग, भिलाई,राजनांदगांव के पदाधिकारी तथा रायपुर के स्थानीय व्यापारी संघ गुरूनानाक चौक व्यापारी संध, शंकर नगर व्यापारी संघ,रायपुर ऑटोमोबाई डीलर्स एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, गोल बाजार व्यापारी संघ,जीवन बीमा मार्ग,व्यापारी संघ, नयापारा व्यापारी संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल्स मर्चेन्ट एसोसियेशन, थोक स्टेशनरी व्यापारी संघ, रायपुर सराफा एसोसियेशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, महादेव घाट रोड व्यापारी संघ, छत्तीसगढ इलेक्ट्रिक एसोसियेशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता संघ, तेलीबांध व्यापारी संघ,प्लास्टिक निर्माता एवं विक्रेता संघ मिल मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन गुरू घासीदास प्लाजा व्यापारी संघ, करसन चैम्बर व्यापारी संघ, रायपुर थोक दवा विक्रेता संघ, छत्तीसगढ रेस्टोरेंट एण्ड कैफे एसोसियेशन,छत्तीसगढ डोर एसोसियेशन, छत्तीसगढ होटल एसोसियेशन, एफएमसीजी एसोसियेशन, रायपुर ऑप्टिकल वेलफेयर एसोसियेशन, आलू प्याज अढतिया संघ, प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन, कम्पयूटर मिडिया एसोसियेशन,मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ,अनाज व्यापारी संघ,गुढियारी व्यापारी संघ, सी.सी.टी.वी. कैमरा संघ, शहीद स्मारक व्यापरी संघ,रायपुर मर्चेन्ट एसोसियेशन,मार्बल एण्ड टाईल्स एसोसियेशन, बीरगांव व्यापारी सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments