छत्तीसगढ़

मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों के ऐशोआराम में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशि वालों का हाल

आज 28 जुलाई का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है, जिससे आपको दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका असर आपके प्रमोशन पर पड़ेगा। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें।

वृषभ –आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को नौकरी को लेकर कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको झगडालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपको परेशान करेगी।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पिताजी को यदि कोई रोग सता रहा था, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप यदि किसी बिजनेस के काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि आपका कोई विरोधी आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपका यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई मन मुटाव चल रहा था, तो वह भी आज बातचीत के जरिए दूर होगा।
कर्क-आज आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल -सकती है। आपके हाथ आपका डूबा हुआ धन लग सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय में कामों को योजना बनाकर करना होगा। आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी किसी गलती को दोहराने से बचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button