Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता:खेल से साहस,मंत्री टंकराम वर्मा हुए शामिल,कहा.खेल से हमे अनुशासन,समन्वय और टीम भावना की सीख मिलती है ,

तिल्दा नेवरा-हिरमी..इंदिरा क्रिकेट क्लब  के तत्वाधान में सिमगा विकासखंड के ग्राम हिरमी में आयोजित  राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए,इस मौके पर आयोजको द्वारा भव्य स्वागत किया गया,प्रतियोगिता में शामिल हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने मैदान में उतरे बोलिंग की. इस अवसर पर समिति के द्वारा मंत्री को प्रतीक चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए जरूरी है। युवा अपनी शक्ति का उपयोग सकारात्मक कार्याे में करें। युवा ही देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि खेल से हमें साहस,अनुशासन,समन्वय और टीम भावना की सीख मिलती है। यह जीवन भर काम आता है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा खेल में या तो हार होगी या जीत। हमे हार से नही घबराना है,बल्कि हार के कारणों को जानकर और उन कमियों को दूर करके अधिक आत्मविश्वास के साथ सफलता के लिए प्रयास करना है। उन्होंने इस आयोजन के लिए इंदिरा क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत हिरमी के सरपंच  मनसुख जायसवाल, तिल्दा जनपद सभापति शिवशंकर वर्मा,मनहरण साहू,ललित भारती, चंद्रप्रकाश यदु,अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button