छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा का विरोध करने भाजपा जलती मशालें लेकर सड़को पर उतरे

नारायणपुर जिले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की 2 दिन पहले  नक्सलियों के द्वारा गोली मारकर की हत्या के विरोध में रविवार को भाजपा का प्रदेश के अलग-अलग बड़े शहरों में विरोध देखने को मिला।भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली और कांग्रेस के खिलाफ जमकर सड़कों पर नारेबाजी भी की।

राजधानी रायपुर में जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल की अगुवाई में मशाल लेकर भाजपा कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पहुंचे। हाथों में जलती हुई मशाल थी, और सभी नेताओं ने नक्सल हिंसा का विरोध करते हुए इसका जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया। धमतरी और बिलासपुर जैसे शहरों में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मशाल लेकर सड़कों पर उतरे।

प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए मशाल रैली ने कांग्रेस के खिलाफ लोगों को कड़ा संदेश दिया। इस मशाल रैली के जरिए भाजपा के नेताओं ने नक्सल हिंसा में मारे गए अपने साथियों को श्रद्धांजलि दी और बढ़ती घटनाओं के प्रति अपना आक्रोश जताया।

जनता भाजपा के साथ
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की रक्तपात की राजनीति को यहां की शांतिप्रिय जनता ने नकार दिया है। आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नेताओं की हत्या के विरोध में पूरे प्रदेश में आयोजित मशाल रैली को भारी समर्थन देकर कांग्रेस को संदेश दे दिया है कि उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार है। कांग्रेस द्वारा कराई जा रही रक्तपात की घटनाओं के विरोध में आज पूरे प्रदेश में मशाल यात्रा निकाली गई। हिंसक घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता, नेता, पदाधिकारियों के साथ आम जनता षडयंत्रकारी सरकार के खिलाफ सड़क पर मशाल लेकर उतरी और अपने आक्रोश को व्यक्त किया।
एक महीने में 4 मौत, 3 की हत्या नक्सलियों ने की
एक महीने में 4 भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है। पिछले 7 दिनों में बस्तर के 3 BJP नेताओं की हत्या की गई है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले में इंद्रावती नदी पार माओवादियों ने पूर्व सरपंच और भाजपा के मंडल कार्यसमिति के सदस्य की हत्या कर दी है। पूर्व सरपंच का नाम रामधर अलामी है, जो पिछले 15 सालों से BJP में सक्रिय था।

इसके अलावा 16 जनवरी 2023 को भाजपा नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। 5 फरवरी 2023 को बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मारा था। 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।

NIA से जांच करवा लें- CM
बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच NIA – केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

भाजपा बोली ये टारगेट किलिंग है
नक्सल घटना में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के मामले में बयान दिया। साव ने कहा कि ये टारगेट किलिंग है। कांग्रेस प्रदेश में हार से डर रही है इसलिए रक्तपात करवा रही है। भाजपा के लोगों की सक्रियता से कांग्रेस घबरा गई है। साव ने मीडिया के जरिए कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button