छत्तीसगढ़

राजधानी में हाई-प्रोफाइल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 37.50 नकद,के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रायपुर-छत्तीसगढ़की राजधानी रायपुरमें क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाई करते हुए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच ने 6 ऑनलाइन सटोरिए गिरफ्तार करते हुए मौके से 37 लाख 50 हजार रुपये बरामद किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, लग्जरी कारें और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 92 लाख 50 हजार रुपय आंकी जा रही है पुलिस ने सभी पर छग जुआ एक्ट समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रखब देव पाहुजा,पीयूष जैन,जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल,कमल राघवानी,सचिन जैन jmdbet777.com और Classic777.com जैसी ऑनलाइन सट्टा वेबसाइटों का उपयोग कर रहे थे । आरोपी इन वेबसाइटों के जरिए ‘मास्टर आईडी’ बनाकर बड़े पैमाने पर सट्टा संचालित कर रहे थे। Classic777 Betting सट्टे के इस कारोबार का कैश फ्लो विदेशों से भी जुड़ा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन देखते हुए रायपुर पुलिस ने कई केंद्रीय जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी है।

जांच में खुलासा हुआ है कि रायपुर के कई बड़े कैफे संचालक भी इस अवैध कारोबार में शामिल हैं और अब वह पुलिस की रडार पर हैं। आपको बता दें पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किया है। कैश के साथ पुलिस ने 10 मोबाइल फोन समेत 3 लग्जरी कारें भी जब्त की है, जिसे मिलकर कुल 92 लाख 50 हजार रुपयों का मशरूका बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छग जुआ एक्ट समेत कई धाराओं में FIR दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button