छत्तीसगढ़

16 को नामांकन करवाने अमित शाह पहुंचेंगे राजनांदगांव,कवर्धा में सभा लेने आएंगे योगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 20 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है और 16 तारीख को राजनांदगांव जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी  एक साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे और वहीं एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कवर्धा जिले से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शाह विशेष विमान से 16 को पूर्वान्ह अहमदाबाद से माना विमानतल पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर के द्वारा राजनांदगांव पहुंचेेंगे जहां पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे और माना विमानतल से कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे जहां सियालदह में दुर्गा पूजा कार्यकम में में शामिल होने के बाद रात को दिल्ली लौट जाएंगे।

वहीं दूसरी ओर भाजपा के अधिकांश प्रत्याशी उत्तरप्रदेश के बड़े नेताओंं को को बुलाने की मांग कर रहे है और इसी को देखते पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से शुरूआत कर रहे हैं,वे कवर्धा में सभा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button