छत्तीसगढ़

कांकेर नेशनल हाइवे 30 में भीषण हादस, पुल से टकराने के बाद कार में लगी आग, 4 जिंदा जले ..2घायल

कांकेर -नेशनल हाइवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पुल पर हुआ है .

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे. आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गईं है, जहां तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से गाड़ी टकरा गई. पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी की कार में सवार 4 युवक गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए और और वे कार में फंसे रह गए जिससे वे कार के साथ जिन्दा जल गए..2 घायल युवक किसी तरह कार से बाहर निकले लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है ..

हादसे की खबर मिलते ही एसडीओपी मोहसिन खान कांकेर पुलिस टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच. कार में लगी आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कार में फंसे चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि 4 युवकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल युवकों का इलाज जारी है.बताया जाता है मृतक और घायल युवक ढेडरापाल से केसकाल कांकेर जा रहे थे।सभी की उम्र 19से २५ साल के बीचकी है, घायल हेमंतऔर सूरज उइके से पूछताछ के बाद घटना को लेकर और खुलासा होने की बात पुलिस अधिकारी ने कही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button