Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास, धन लाभ के मिलेंगे कई मौके

मेष-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको कोई दंड मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी छुपे हुए राज को परिवार के सदस्यों के सामने उजागर कर सकता है,जिसके बाद आपको अपने माता-पिता से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको आज कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में रिलैक्स होकर काम करेंगे,यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया,तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

वृष-आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को नेत्रों से संबंधित कष्ट हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप में शामिल होंगे,जहां को अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आज आप संतान को कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया तो वह आज आपको मिलना मुश्किल सकता है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।
मिथुन-आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि कोई कदम उठाएंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आप अपने किसी करीबी को अपने मन की कोई इच्छा ना बताएं।
कर्क-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझनें आज आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसे देखकर आपको भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे,तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आज व्यवसाय के कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button