चूरू में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 13 साल के बच्चे पर परिवार की ही आठ साल की बच्ची से रेप का करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी बालक मोबाइल का आदी बताया जा रहा है.
.
चूरू. चूरू के सदर थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां मोबाइल ‘एडिक्ट’ 13 साल के बच्चे ने ऐसी खौफनाक वारदात का अंजाम दे डाला कि उसे देखकर उसके परिजन और पुलिस दोनों हैरान रह गए. इस नाबालिग बच्चे पर परिवार की आठ साल की मासूम बच्ची से रेप करने का आरोप लगा है. पीड़िता और उसकी मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. लेकिन वहां उसके परिजनों ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है.
चूरू महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 8 साल की बालिका के परिजनों ने रिपोर्ट दी कि 16 जून को माता-पिता खेत गए हुए थे. घर पर पीड़िता और उसकी छोटी बहन अकेली थी. उसी दौरान पीड़िता की मां के रिश्ते में पोता लगने वाला 13 साल का बालक वहां आया. उसने बच्ची की साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. देर शाम को जब मां-बाप खेत से घर लौटे तो पीड़िता ने घटना की जानकारी उनको दी.
आरोपी नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज
पीड़िता की शिकायत सुनकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई. वे पीड़िता को लेकर सीधे महिला थाना पहुंचे. वहां पीड़िता और उसकी मां ने नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग मोबाइल एडिक्ट बताया जा रहा है. पुलिस ने पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मेडिकल बोर्ड का गठन कराया गया है
पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करा लिया गया है. लेकिन परिजनों ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है. इससे मामले में उलझन की स्थिति हो गई है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद नाबालिग को राउंड अप कर लिया है. उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न एंगल से गहराई से जांच करने में जुटी है.