Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मोपेट से अवैध शराब,ले जा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े ..80 पाव शराब के साथ मोपेड जप्त,,दोनों गए जेल  

मोपेट से अवैध शराब,ले जा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े ..80 पाव शराब के साथ मोपेड जप्त,,दोनों गए जेल  

तिल्दा नेवरा

तिल्दा पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग एक्टिवा से अवैध शराब बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तिल्दा नेवरा पुलिस को मुखबिर से  सूचना प्राप्त हुई कि दो लोग अपने मोपेट से शराब ले जा रहे है प्पुलिस ने दोनों की घेरा बंदी की और अवैध शराब परिवहन/विक्रय करते पकड़ लिया .गौरतलब है कि इन दिनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध पुलिस द्वारा आपरेशन निश्चय अभियान चलाया जा रहा है ।

पुलिस के बताए अनुसार ग्राम ताराशिव हर्षदीप पेट्रोल पम्प के बाजू में ताराशिव का पूरन लाल वर्मा अपने मोपेड वाहन एक्टीवा में  अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा था । पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी पूरन लाल वर्मा को 48 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व बिक्री रकम 600/रू तथा वाहन मोपेड एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.टी. 8864 को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया।

इसी तरह आरोपी गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल निवासी ग्राम छपोरा को वाहन मोपेड एक्टीवा 6जी क्रमांक सीजी 04 क्यू.जे. 9397 में अवैध शराब बिक्री हेतु ले जाने की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब तथा वाहन मोपेड एक्टीवा को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया। आरोपी  पूरन लाल वर्मा उम्र 30 साल – ग्राम ताराशिव, और गोविंदा चतुर्वेदी उर्फ भरत लाल उम्र 30 साल  ग्राम छपोरा  दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी पश्चात् माननीय न्यायालय पेश किया गया तथा आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में दाखिल किया गया।उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक रायपुर जिला ग्रामीण श्वेता सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र चतुर्वेदी निर्देश निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थानातिल्दा नेवरा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बी0एल0 देवांगन, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा और  पेट्रोलिंग टीम द्वारासयुक्त रूप से की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button