Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मैनपाट के टाइगर प्वाईंट में भीषण आग, 9 दुकानें जलीं

अंबिकापुर-छत्तीसगढ़ के मैनपाट के टाइगर प्वाईंट इलाके में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत अस्थाई दुकानों से हुई। आगजनी में 9 अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं। इसके साथ ही जंगल में भी आग फैल गई। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी रहीं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के मैनपाट के पर्यटन स्थल टाइगर प्वाईंट में बनें अस्थाई दुकानों को लोगों ने जलता हुआ देखा। ये दुकानें रात को खाली रहती हैं। आग कुछ ही देर में फैल गई और 9 अस्थाई दुकान इसकी चपेट में आ गए।

आग में सभी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। आग फैलकर दुकानों से लगे जंगल में पहुंच गई, जहां सूखी पत्तियों का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों के साथ वनकर्मी भी आग पा काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

आगजनी में दुकान के साथ अंदर रखे सामान भी जले

प्रारंभिक दृष्टया आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। अस्थाई दुकानों को लकड़ी, प्लास्टिक के तिरपाल और पत्तों की मदद से बनाया गया था। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और आग फैलती गई। आग में झोपड़ीनुमा अस्थाई दुकानें पूरी तरह से जल गईं।

दरअसल, मैनपाट में हर मौसम में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इनमें से सभी सैलानी टाइगर प्वाईंट तक पहुंचते हैं। इन सैलानियों के नाश्ते खाने, स्नैक्स और पानी सहित अन्य सामानों की बिक्री इन अस्थाई दुकानों में की जाती है। अस्थाई दुकानों में सैलानियों के बैठने के लिए कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी हैं।

देर रात  स्थानीय लोग जंगल तक फैली आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। आगजनी की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। आगजनी में जिन लोगों की दुकानें जली हैं, वे भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन आग के भयावह हो जाने के कारण वे अपने सामानों को नहीं बचा सके। आगजनी की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button