Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

मंत्रिगणों ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात

रायपुर। मंत्रियों के विभाग आवंटन के बाद मंत्रियों ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ही दो दिन के दौरे के बाद वापस राजधानी लौटे। मुलाकात करने आये मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं दी।

मुलाकात करने आये मंत्रियों से मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने मनोयोग से जुट जाएं। प्रदेश की जनता के विश्वास पर हम खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन का सूर्योदय वाक्य को मिलकर चरितार्थ करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहे उपस्थित थे। भेंट करने वाले मंत्रियों में श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओपी चौधरी, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जयसवाल, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा प्रमुख रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button