Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुले, शुरू हुई चारधाम यात्रा,

गंगोत्रीधाम(उत्तराखंड)। अक्षय तृतीया के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुल गए और इसके साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुआत भी हो गई।गंगोत्री धाम के कपाट शनिवार दोपहर 12:35 और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:41 बजे खुले। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने ऋषिकेश से 2200 यात्रियों के पहले जत्थे को गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए रवाना किया। बता दें कि 21 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। अब तक 16 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
चारधाम यात्रा 2023-जानिए जरूरी बातें
धामों में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था लागू रहेगी।
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन का विकल्प भी रखा गया है।
इस बीच, प्रदेश सरकार ने चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। संख्या निर्धारित करने को लेकर तीर्थ पुरोहितों के साथ ही चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े कारोबारियों के मध्य से विरोध के सुर उठ रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने फैसला वापस ले लिया है।
इसके साथ ही सरकार ने चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या निर्धारित कर दी थी। बदरीनाथ में प्रतिदिन 18000, केदारनाथ में 15000, गंगोत्री में 9500 व यमुनोत्री में 5500 प्रतिदिन की संख्या तय की गई थी। कुछ समय पहले तीर्थ पुरोहितों और चारधाम यात्रा मार्गों से जुड़े कारोबारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस सीमा को हटाने का आग्रह किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button