छत्तीसगढ़

नागपंचमी पर नहीं अब देवउठनी एकादशी पर मिलेगा स्थानीय अवकाश

रायपुर। राज्य शासन ने नागपंचमी के स्थान पर पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश को रद्द करते हुए देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। वैसे पूर्व के वर्षों में भी नागपंचमी पर अवकाश नहीं दिया जाता रहा है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग दो, अनुक्रमांक 4 के नियम -7 द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों/संस्थाओं हेतु कैलेण्डर वर्ष-2024 के लिए पूर्व में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक 24 जनवरी, 2024 के सरल क्रमांक-1 में “नागपंचमी” के अवसर पर 09 अगस्त 2024 को घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए देवउठनी एकादशी (तुलसी पूजा) 12 नवंबर, 2024 मंगलवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंक/कोषालय/उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button