Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अंबिकापुर दौरा; देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज अंबिकापुर दौरा; देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज भवन का करेंगे लोकार्पण,

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जाएंगे।जहां सिंहदेव और भूपेश बघेल एक साथ मंच पर दिखाई देंगे। यहां सीएम अंबिकापुर में देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से सुबह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा पहुंचेंगे। यहां मुख्यालय अम्बिकापुर में मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसकी कुल लागत 374.08 करोड़ रुपए है। इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल और दक्षता विकास के लिए स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण और इलाज की विशेष सुविधा मौजूद है।

मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। अंबिकापुर शहरी और ग्रामीण ब्लाक कमेटी के अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को राजमोहिनी देवी भवन में संबोधित करेंगे। यहां से वे लखनपुर और उदयपुर ब्लाक कमेटी अंतर्गत आने वाले बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जिला कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण और इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल के साथ उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी आएंगे। साढ़े चार साल बाद सरगुजा में बघेल और सिंहदेव एक साथ कार्यकर्ताओं के बीच नजर आएंगे। वे सभी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे।
कार्यकर्ताओं से सीधी बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के बूथ चलो अभियान का प्रभारी भी बनाया गया है। बतौर प्रभारी वे दोपहर बाद राजमोहिनी देवी भवन में अंबिकापुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे। इसके बाद लखनपुर हेलीकाप्टर से रवाना होंगे जहां लखनपुर, उदयपुर ब्लाक के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान टीएस सिंहदेव भी उनके साथ रहेंगे। लखनपुर से हेलीकाप्टर द्वारा वे दरिमा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से विशेष विमान द्वारा रायपुर रवाना होंगे।

दौरे के क्या है सियासी मायने
टीएस सिंहदेव के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस दौरे के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही अंबिकापुर के बूथ चलो अभियान का प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में जब भी जय और वीरू की तस्वीर एक साथ सामने आती है, तब राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाती है।

प्रदेश में जय टीएस सिंहदेव और वीरू सीएम भूपेश बघेल को कहा जाता है लेकिन सियासी गलियारों में दोनों के बीच मतभेद किसी से छिपा नहीं है और अब क्योंकि पार्टी ने टीएस सिंहदेव को प्रदेश का नया डिप्टी सीएम बनाया है तब लोगों के बीच मिलकर चुनाव लड़ने का संदेश देना जरूरी हो गया था। इससे पहले भी दोनों एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए। लेकिन डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव के ही क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दौरा कराकर कांग्रेस ये संदेश देना चाहती है कि चुनाव से पहले पूरी पार्टी एक साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments