Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर...

मुख्यमंत्री को स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से  12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल  के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं श्री अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक,  मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष  होते हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments