Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें...

मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 11 JAUNARY का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी।
वृषभ-आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अभी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी नए काम को करने के प्रयास रंग लेंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप कामों को समय पर निपटा पाएंगे।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी सामाजिक आयोजन में  आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको पिताजी को पैरो में दर्द आदि जैसी समस्या चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय में आप किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी।
कर्क-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और साझेदारी में किसी काम को करके  आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करते देंगे। आप कार्यक्षेत्र में अच्छे सोच बनाए रखें, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। आपकी वाणी की सौम्यता देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।
सिंह-आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। आप अजनबी लोगों पर अत्यधिक भरोसा ना करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आप बुद्धि से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाएं, नहीं तो समस्या आ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपके किसी परिजन के लिए आपको कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ आनंदित समय व्यतीत करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान की किसी गलती को लेकर आपको पछतावा हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी पूरा ध्यान देंगे।
तुला-आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको शीध्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने के लिए बचने के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी मानसिक चिंताएं भी थोड़ा कम होंगी। संतान के लिए आप किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास को बढावा मिलेगा और आपके साहस और प्राक्रम में वृद्धि होगी। आपको वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं रखने के लिए रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ भी नहीं छुपाना है, नहीं तो बाद में इसका असर उनके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है। आप ऑनलाइन कम कर रहे हैं, तो उन लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लग सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments