Sunday, February 22, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन,कन्या और कुंभ राशि वालों के करियर में आ सकता है बदलाव,...

मिथुन,कन्या और कुंभ राशि वालों के करियर में आ सकता है बदलाव, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 15 मार्च का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आप अपने लिए कुछ महंगे, कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आप शान शौकत की जिंदगी जिएंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लानी होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको किसी बदलाव को करना नुकसान देगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
वृष-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ किसी कोर्स में भी दाखिला ले सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल सकेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा, तभी आप लोगों से काम आसानी से निकाल पाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने आस पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि इससे उन्हें भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
कर्क-आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है। परिवार में चल रही कलह आज दूर होगी और सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका कोई शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं, इसलिए आप अपनी कोई आवश्यक जानकारी इधर-उधर शेयर ना करें।
सिंह-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका किसी जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा सुलझ सकता है। माताजी से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कामों को लेकर प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी पर पूरा निर्भर रहेंगे और आप अपने कामों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसमें आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।-
तुला-आज का दिन आपके लिए दिनचर्या में किसी बदलाव को करने के लिए रहेगा। आप अपने दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाकर शारीरिक कष्टों से दूर रह सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। पारिवारिक बिजनेस में नुकसान होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके मनमाने व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो बाद में इससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी बरतें।
वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। परिवार के सदस्यों की समस्याओं को सुनने के लिए भी आप समय निकालेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नौकरी में यदि बदलाव के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपने यदि किसी बैंक या संस्था से कर्ज लेने का सोचा था, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह समय रहते पूरा होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments